देश

जब राजस्थान में पटरियों पर दौड़ी 180 की रफ्तार से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, उड़ने लगी धूल; देखिए वीडियो

Vande Bharat Sleeper Train Speed: देश में इस समय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टायल रन कर रही है। इस दौरान वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड से लेकर भार तक की क्षमता को मापा जा रहा है।

Image

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Vande Bharat Sleeper Train Speed: भारतीय रेलवे, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन भी हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागती दिख रही है।

कहां हो रहा है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल

रेल यात्री लंबे समय से वंदे भारत स्लीपर का इंतजार कर रहे हैं। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इस समय ट्रायल रन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल चल रहा है। मध्यप्रदेश के खजुराहो, यूपी के महोबा रेल खंड और राजस्थान के कोटा रेल खंड पर वंदे भारत स्लीपर का ट्रायल रन हो रहा है।

ट्रायल रन के दौरान क्या-क्या

ट्रायल रन के दौरान स्लीपर वंदे भारत के खाली कोचों में वजन लोड कर दौड़ाया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन लखनऊ स्थित रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन पिछले सप्ताह शुरू हुआ था और इसे दो चरणों में दो स्थानों पर चलाया जाएगा। इनमें से आरडीएसओ ने सोमवार 30 दिसंबर, 2024 को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के झांसी डिवीजन में ट्रायल रन पूरा कर लिया। वंदे भारत स्लीपर का विभिन्न मोडों - लोडेड (फुलाया/डिफ्लेट किया हुआ) और खाली (फुलाया/डिफ्लेट किया हुआ) में 180 किमी प्रति घंटे (परीक्षण गति) तक दोलन परीक्षण वंदे स्लीपर जेएचएस डिवीजन में कार्य पूरा हो चुका है।

कोटा में ट्रायल

अब ट्रायल रन का दूसरा चरण पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा डिवीजन में हुआ है। कोटा डिवीजन में किए जाने वाले वंदे स्लीपर ट्रायल के दूसरे चरण में शामिल हैं। विभिन्न मोड में 180 किमी प्रति घंटे (टेस्ट स्पीड) तक ऑसिलेशन ट्रायल, विभिन्न ब्रेकिंग मोड में ब्रेक परफॉर्मेंस ट्रायल और विभिन्न ऑपरेटिंग + ब्रेकिंग मोड में कपलर फोर्स ट्रायल किया गया है।

कब आएगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

ट्रायल रन पूरा होने के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देश वासियों को मिलेगी। कहा जा रहा है कि 26 जनवरी से पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article