देश

Vande Bharat Sleeper Train: भारत में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर होंगी सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 07:57 AM IST

Vande Bharat Sleeper Train: वं​दे भारत स्लीपर ट्रेन स्व-चालित ट्रेन सेट होगी, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर सुविधाएं होंगी। इसमें बेहतर कुशनिंग के साथ अधिक आरामदायक बर्थ, सामान्य क्षेत्रों में सेंसर-आधारित प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कप्लर्स के साथ झटका-मुक्त सवारी, डिब्बों के गलियारे क्षेत्र में आसान आवाजाही के लिए स्ट्रिप्स के माध्यम से फर्श पर बेहतर रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी।

Image

जल्द चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Photo : BCCL

Vande Bharat Sleeper Train: अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन के चेयर कार की सफलता के बाद अब जल्द ही पटरी पर लोगों को वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन भी देखने को मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रांजिट की कारबॉडी स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया। इसका निर्माणह भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) कर रही है। रेल मंत्री ने अक्टूबर 2023 में ही बताया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर प्रोटोटाइप का उत्पादन बेंगलुरु में बीईएमएल कर रहा है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन स्व-चालित ट्रेन सेट होगी, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर सुविधाएं होंगी, जो भारतीय रेलवे में रात में सफर करने वालों के लिए एक अलग सेगमेंट होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साल की शुरुआत में कहा था कि 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन की योजना है। बीईएमएल द्वारा निर्मित किए जाने वाले 10 ट्रेन सेटों के अलावा, अन्य वंदे भारत स्लीपर परियोजनाओं का भी काम जारी है। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी।

राजधानी एक्सप्रेस से बेहतर होंगी सुविधाएं

पहले प्रोटोटाइप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट में 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और 1 एसी फर्स्ट कोच होंगे। इसमें राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में बेहतर कुशनिंग के साथ अधिक आरामदायक बर्थ, सामान्य क्षेत्रों में सेंसर-आधारित प्रकाश व्यवस्था, बेहतर कप्लर्स के साथ झटका-मुक्त सवारी, डिब्बों के गलियारे क्षेत्र में आसान आवाजाही के लिए स्ट्रिप्स के माध्यम से फर्श पर बेहतर रोशनी की भी व्यवस्था की जाएगी। ट्रेन में ऊपरी बर्थ पर चढ़ने में आसानी के लिए बेहतर डिजाइन वाली सीढ़ी का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बेहतर परिवेश अनुभव के लिए इंटीरियर में क्रीम, पीले और लकड़ी के रंगों का उपयोग किया गया है।

आज का दिन ऐतिहासिक

इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक क्षण है जब बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की कारबॉडी संरचना को लॉन्च किया गया है। यह ट्रेन यात्रियों को सुलभ आवाजाही मुहैया कराएगी और भविष्य में कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article