देश

Vande Bharat Express: वंदे भारत में फिर सर्व किया गया खराब क्वालिटी का खाना, दही में लगी फफूंद; तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन में परोसा जाने वाला खाना और उसकी क्वालिटी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वंदे भारत से देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक की यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने X पर खाने की तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीर में व्यक्ति को परोसे गए दही में फंगस दिखाई पड़ रहा है। जिसके बाद से ये फोटों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Image

वंदे भारत ट्रेन में फिर परोसा गया बासी खाना

Photo : Twitter

Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन इस समय देश की सबसे प्रतिष्ठित ट्रेनों में से एक है। तब भी इस ट्रेन के खाने में अक्सर शिकायत मिलती रहती है। हालिया मामला देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस का है। वंदे भारत एक्सप्रेस से देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक की यात्रा कर रहा एक व्यक्ति उस वक्त परेशान हो गया जब उसने ये देखा कि ट्रेन में उसे भोजन में जो दही परोसा गया वह फंगस से संक्रमित है। एक्स यूजर हर्षद टोपकर ने रेल मंत्रालय, उत्तर रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए अपनी शिकायत पोस्ट की है। 5 मार्च को हर्षद की शिकायत के तुरंत बाद, भारतीय रेलवे ने भी उनके पोस्ट का संज्ञान लिया और उनकी शिकायत पर जवाब दिया है। अपने पोस्ट में हर्षद टोपकर ने उस भोजन की तस्वीरें भी साझा कीं जो वंदे भारत की एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा के दौरान उन्हें परोसा गया था। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि उन्हें जो दही दिया गया वो पुराना है और दही में काफी फंगस लगी हुई है।

खाने की तस्वीरें शेयर करते हुए हर्षद टोपकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज एक्जीक्यूटिव क्लास में देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार तक वंदे भारत में यात्रा कर रहा हू। परोसे गए दही में हरे रंग की परत है जो संभवतः फंगस है. वंदे भारत सेवा से यह उम्मीद नहीं है। यात्रियों की सहायता के लिए आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने हर्षद टोपकर से अपनी यात्रा का विवरण साझा करने के लिए कहा ताकि वे मामले की जांच कर सकें। चूंकि हर्षद टोपकर की इस पोस्ट से काफी बवाल मच गया था उत्तर रेलवे ने भी पोस्ट का जवाब दिया और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए कहा कि कृपया इस मामले पर गौर करें।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में वंदे भारत के कई यात्रियों ने ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। जनवरी में, नई दिल्ली से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान उसे और अन्य लोगों को बासी खाना परोसा गया था। फरवरी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था और उसने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक यात्री को अपने भोजन में मरा हुआ कॉकरोच मिला था जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ था और आईआरसीटीसी ने एक्स पर माफी भी मांगी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article