अब वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, रेलवे ने तुरंत लिया एक्शन, कही ये बात

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे में परोसे जाने वाले खाने के सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पहले भी ऐसी कई शिकायतें आ चुकी हैं।

Cockroch in Vande Bharat Express Food: आइसक्रीम में उंगली मिलने की खबरों के बीच खराब खाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खाने को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बीच अब वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट ने माफी भी मांगी और कार्रवाई का वादा किया। यात्री को वंदे भारत एक्सप्रेस में भोपाल से आगरा की यात्रा के दौरान परोसे गए भोजन में कॉकरोच मिला था।

cockroch in food

खाने में मिला कॉकरोच

पोस्ट हुआ वायरल

एक एक्स यूजर विदित वार्ष्णेय ने अपनी शिकायत पोस्ट करते हुए कहा कि उसके चाचा और चाची को वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना परोसा गया जिसमें उन्हें कॉकरोच मिला। उन्होंने लिखा- 18-06-24 को मेरे चाचा और चाची वंदे भारत में भोपाल से आगरा की यात्रा कर रहे थे। उन्हें खाने में कॉकरोच मिला। कृपया विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो। विदित का पोस्ट 69,000 से अधिक बार देखा गया और वायरल हो गया है।

End of Feed