देश

NEET Paper Leak : 'PM ने जंग रुकवा दी लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे', पेपर लीक पर राहुल की PC

Rahul Gandhi : मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षण संस्थाओं पर भाजपा की मातृ संस्थाओं का कब्जा हो गया है। रायबरेली से सांसद ने कहा कि पेपर लीक के लिए जो व्यक्ति जिम्मेदार है, उसे पकड़ा जाना चाहिए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Image

कांग्रेस मुख्यालय पर पीसी करते राहुल गांधी।

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET और यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने पेपर लीक के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक करने वालों को पीएम बचा रहे हैं। इस पेपर लीक मामले को वह संसद में उठाएंगे। रायबरेली से सांसद ने कहा कि पेपर लीक के लिए जो व्यक्ति जिम्मेदार है, उसे पकड़ा जाना चाहिए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि इससे देश का भविष्य खराब हो रहा है।

पेपर लीक के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई हो-राहुल

कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पेपरलीक इसलिए हो रहा है क्योंकि सभी शिक्षण संस्थानों पर भाजपा की मातृ संस्थाओं का कब्जा हो गया है। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाएगा तब तक पेपर लीक होते रहेंगे। पेपर लीक एक देश विरोधी कृत्य है। इससे देश का भविष्य खराब होता है। सरकार ने एक परीक्षा तो रद्द कर दी है, दूसरी करेगी कि नहीं इसका पता नहीं। यह सब मोदी जी की वजह से हो रहा है। राहुल ने कहा कि कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार है। इस जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ा जाना चाहिए और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

'जंग तो रुकवा दी, पेपर लोक नहीं रोक पा रहे'

राहुल ने कहा, 'मेरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों युवाओं ने पेपर लीक की शिकायत की थी। नीट और यूजीसी नेट के पेपर लीक हुए हैं। कहा जा रहा था कि मोदी जी ने रूस और यूक्रेन की लड़वाई रुकवा दी थी। इजरायल और गाजा की लड़ाई को भी रोक दिया था लेकिन वह पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे।' राहुल ने कहा कि पेपर लीक मामले को वह संसद में उठाएंगे और इस पर पीएम से जवाब मांगेंगे।

'56 इंच की छाती 30-32 इंच की हो गई है'

देश में पीएम मोदी से अब कोई नहीं डरता है। मोदी लोगों का मजाक उड़ाते हैं। 56 इंच की छाती 30-32 इंच की हो गई है। गुब्बार छोटा हो गया है। अब उन्हें काम करने में बहुत दिक्कत होगी। उनके काम करने का तरीका लोगों को डराने और धमकाने का है। वाराणसी में किसी ने उन पर चप्पल चला दी। चुनाव के बाद यह डर खत्म हो गया है। भाजपा और इनकी मातृ संस्था में दिक्कतें चल रही हैं। नरेंद्र मोदी का एक जो जलवा था उसे हमने खत्म कर दिया। इस समय विपक्ष काफी मजबूत है। इसलिए यह बढ़िया समय है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article