Vande Bharat Express: अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब दौड़गी चंडीगढ़ तक, जानें कब से होगा ये बदलाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 05:55 PM IST

Ajmer-Delhi Vande Bharat Train News: अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक संचालन किया जाएगा ऐसा बताया जा रहा है।

भारतीय रेलवे जल्द ही चंडीगढ़ और राजस्थान के बाशिंदों को बड़ी सौगात देने जा रहा है, बताया जा रहा है कि अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Ajmer-Delhi Vande Bharat Train) को जल्दी ही चंडीगढ़ (Chandigarh) तक बढ़ाया जाएगा, इस बावत फैसला लिया जा चुका है, वहीं इसकी तारीख का ऐलान भी जल्द किए जाने की बात कही जा रही है।

Chandigarh Vande Bharat Express

अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक संचालन किया जाएगा

इस नए डिसीजन के मुताबिक अब वंदे भारत अजमेर से चलकर जयपुर होते हुए दिल्ली जाएगी और दिल्ली से आगे चंडीगढ़ तक जाएगी इससे राजस्थान के साथ ही चंडीगढ़ और दिल्ली के पैसेंजर्स को बड़ा फायदा मिलेगा।

End of Feed