Vande Bharat train: मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब 'बॉडीगार्ड' मिल गया है। यह 'बॉडीगार्ड' इस ट्रेन की सुरक्षा कवच की तरह करेगा। दरअसल, इस मार्ग पर मेटल फेंसिंग का काम शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो जारी मेटल फेंसिंग शुरू होने की जानकारी दी है। बताया गया कि इस मार्ग पर फेंसिंग का काम मई के अंत तक पूरा हो जाएगा। बता दें कि सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के शुरू होने के बाद इस मार्ग पर मवेशियों के साथ कई हादसे हुए हैं।
मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर फेंसिंग का काम जारी।
ट्रेन से कई बार मवेशी टकराए
गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी सेवा से ज्यादा मवेशियों से टकराने को लेकर चर्चित रही। तीन बार मवेशी टकराने की घटनाएं हुईं, तो रेलवे ने भी सुरक्षा दीवार बनाने का फैसला लिया। भैंसों से टक्कर की एक घटना में इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रेन सेवा में विलंब हुआ।Fencing on #VandeBharat routes started. t.co/vENiAp3ej9
— ANI (@ANI) Jan 29, 2023
