'वाल्मीकि रामायण में कहा गया है कि भगवान राम हर दोपहर सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे', बोले लेखक KS भगवान

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 21, 2023, 08:33 AM IST

कर्नाटक के प्रसिद्ध लेखक और तर्कवादी विचारक केएस भगवान ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवान राम सीता के साथ बैठकर मदिरापान करते थे।

Bangalore: जाने-माने लेखक और तर्कवादी केएस भगवान (KS Bhagwan) ने यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया है कि 'वाल्मीकि रामायण' (KS Bhagwan) में कहा गया है कि भगवान राम (Lord Ram) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे। 20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के. एस. भगवान ने कहा, 'दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना होना था। मैं यह नहीं कह रहा हूँ। दस्तावेज़ यही कहते हैं।'

KS Bhagwan

लेखक केएस भगवान पहले भी विवादों में आ चुके हैं।

पहले भी कर चुके है विवादित टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब भगवान ने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 2019 में, लेखक ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम 'नशा' पीते थे और सीता को भी इसका सेवन कराते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक 'राम मंदिर येके बेड़ा' में यह टिप्पणी की थी। कुछ हिंदू संगठनों ने तब केएस भगवान की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया था और लेखक के आवास के बाहर 'पूजा' करने की कोशिश की थी।

End of Feed