देश

Uttarkashi Tunnel Rescue Video: 8 दिन से टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने का अब क्या है प्लान ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 19, 2023, 03:57 PM IST

Workers Trapped in Uttarkashi Tunnel: उत्तरकाशी में टनल में फंसे हुए मजदूरों का सब्र जवाब देता जा रहा है वहीं सरकार उन्हें निकालने के भरसक प्रयास कर रही है।

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: उत्तरकाशी में 8 दिन से टनल में फंसे मज़दूरों की जान हलक में अटकी हुई है, भले ही उन्हें प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया जा रहा हो लेकिन अब एक हफ्ता बीत जाने की वजह से उनका सब्र जवाब दे रहा है है। टनल में फंसे 41 मज़दूरों के परिजन यही सवाल कर रहे हैं कि टनल में फंसे मज़ूदर कब बाहर निकलेंगे ?

गौर हो कि उत्तरखांड में सिलक्यारा सुरंग हादसे के सातवें दिन शनिवार को अधिकारियों ने उस पहाड़ी के उपर से एक 'वर्टिकल होल' बनाने के लिए ड्रिलिंग करने की तैयारियां शुरू कर दीं जिसके नीचे पिछले करीब एक सप्ताह से सीमित भोजन और संपर्क के साथ 41 श्रमिक फंसे हुए हैं ।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग तक वैकल्पिक रास्ता रविवार दोपहर बाद तक तैयार कर दिया जाएगा और बीते शुक्रवार से रूका हुआ बचाव अभियान दोबारा शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार और वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी भास्कर खुल्बे ने सिल्क्यारा में कहा कि ठोस प्रयासों से चार-पांच दिन में अच्छे नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा, "लेकिन अगर भगवान की कृपा रही तो यह उससे पहले भी हो सकता है।"

प्रधान मंत्री कार्यालय के अधिकारियों और साइट पर विशेषज्ञों की एक टीम ने 41 लोगों को बचाने के लिए पांच योजनाओं पर एक साथ काम करने का फैसला किया है।

बीआरओ के कमांडिंग ऑफिसर मेजर नमन नरूला ने संवाददाताओं को बताया, ''हम सुरंग के उपर से वर्टिकल पैदल रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुरंग के उपर एक ऐसा बिंदु चिन्हित किया गया है जहां से जल्द ड्रिलिंग शुरू की जाएगी। यह पैदल रास्ता एक हजार से 1100 मीटर लंबा है। इसके साथ ही हम यह जानने के लिए भी सर्वेंक्षण कर रहे हैं कि इसमें कितना समय लगेगा। हमारे अनुमान के अनुसार, यह पैदल रास्ता कल (रविवार) अपराह्न तक तैयार हो जाएगा।''

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सुरंग के ढहे हिस्से के मलबे को भेदने के लिए इंदौर से उच्च भेदन क्षमता वाली शक्तिशाली ऑगर मशीन मौके पर पहुंच गयी है और इसके हिस्सों को जोड़ा जा रहा है जिससे उसे स्थापित कर दोबारा ड्रिलिंग शुरू की जाए।उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलक्यारा सुरंग केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम आलवेदर सड़क परियोजना का हिस्सा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article