सिलक्यारा सुरंग हादसाः मुश्किल डगर, कब आएगी अच्छी खबर? पहुंचा प्लाज्मा कटर, मैनुअल ड्रिलिंग अंतिम विकल्प

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2023, 02:27 PM IST

Uttarkashi Tunnel Collapse: दरअसल, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके बाद 12 नवंबर से वहां अंदर 41 मजदूर फंसे हुए हैं। ये श्रमिक देश के अलग-अलग सूबों से नाता रखते हैं और फिलहाल इनके परिजन इनकी सलामती को लेकर बेहद परेशान हैं।

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को बचाने से जुड़े रेस्क्यू ऑपरेशन का रविवार (26 नवंबर, 2023) को 15वां दिन रहा। अभियान में इस्तेमाल हुई ऑगर मशीन के मलबे में फंसे हिस्सों को काटकर हटाने के लिए हैदराबाद से हवाई मार्ग के जरिए एक प्लाज्मा मशीन मंगाई गई। रेस्क्यू से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के लिए मशीन को पूरी तरह से हटाना जरूरी है, जबकि मजदूरों को बाहर निकलाने के लिए रास्ता बनाने के लिए मलबे में हाथ से ड्रिलिंग के जरिए पाइप डालने होंगे।

सिलक्यारा सुरंग हादसाः मुश्किल डगर, कब आएगी अच्छी खबर? पहुंचा प्लाज्मा कटर, मैनुअल ड्रिलिंग अंतिम विकल्प

इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अर्नल्ड डिक्स ने रविवार सुबह बताया- ऑगर मशीन फेल हो गयई। हमें पाइप से उसे निकालने के लिए काफी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूंकि, सुबह प्लाज्मा कटर आ गए थे। ऐसे में रेस्क्यू टीम के जो बहादुर लोग अंदर जा रहे हैं, वे पाइप में प्लाज्मा कटर्स साथ ले जा रहे हैं और वे एक-एक पीस कर के काट रहे हैं। फिलहाल यही काम चल रहा है। सुबह यह प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। हम एक बार ऑगर मशीन को बाहर निकाल लें तब हम अंदर जा सकते हैं और समझ सकते हैं कि अंदर की क्या स्थिति और फिर आगे तय कर सकते हैं कि क्या करना है।

End of Feed