सिल्क्यारा सुरंग हादसा: मजदूरों को बचाने के अब 4 रास्ते और क्या है प्रोटेक्शन अंब्रेला? जिससे होगी रेस्क्यू टीम की सुरक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 05:31 PM IST

Uttarkashi tunnel collapse: ऑगर मशीन का 45 मीटर हिस्सा 800 मिमी पाइप के भीतर फंस गया। बचाव दलों ने 20 मीटर हिस्सा तो गैस कटर से काटकर बाहर निकाल लिया लेकिन बचे हुए 25 मीटर हिस्से को काटने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है।

Uttarkashi tunnel collapse: उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। ड्रिल करने वाली अमेरिकी ऑगर मशीन के टूट जाने के बाद मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में व्यवधान आ गया था, जिसके बाद पहले ऑगर मशीन के टूटे हुए हिस्से को बाहर निकालना होगा, इसके लिए मैनुअल ड्रिलिंग योजना पर काम किया जा रहा है। हालांकि, मजदूरों को बाहर निकालने के साथ ही एक्सपर्ट के सामने रेस्क्यू टीम की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है।

Uttarkashi Tunnel Collapse

उत्तरकाशी टनल हादसा

दूसरी तरफ सिलक्यारा सुरंग के प्रवेश द्वार पर शनिवार से रिस रहे पानी ने सबकी चिंताएं बढ़ा दीं हैं, लेकिन अधिकारी इसे सामान्य घटना मान रहे हैं।

End of Feed