देश

चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी के बाद हरकत में भारत सरकार, अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 04:24 PM IST

China Pneumonia Outbreak: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी राज्य कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश लागू करेंगे। साथ ही सार्जनिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने का निर्देश जारी किया है।

Image

चीन में बढ़ रहे निमोनिया के मामले

Photo : AP

China Pneumonia Outbreak: चीन में तेजी से फैल रहे निमोनिया के मामलों के बाद भारत सरकार हरकत में आ गई है। संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि, पहले केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि फिलहाल भारत में इस बीमारी का खतरा नहीं है, लेकिन सरकार इस पर नजर बनाए हुए है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्जनिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने का निर्देश जारी किया है। इसी के साथ यह भी कहा गया है कि सरकार चीन में श्वसन संबंधी बीमारी के बढ़ते मामलों पर बारीकी से नजर रख रही है और संकेत मिला है कि किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी राज्य कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश लागू करेंगे। ऐसे में जिला एवं राज्य अधिकारी इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के मामलों पर नजर रखेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि श्वसन संबंधी बीमारी में बढ़ोतरी मुख्य रूप से इन्फ्लुएंजा, माइकोप्लाजमा निमोनिया, SARS-CoV-2 जैसे सामान्य कारणों से होती है।

चीन में बच्चों में तेजी से फैल रही बीमारी

बता दें, बीते कुछ सप्ताह से उत्तर चीन में तेजी से यह बीमारी फैल रही है। बीमारी का शिकार होने वालों में बच्चों की तादात ज्यादा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इस माह के मध्य में सांस लेने संबंधी बीमारियों, इन्फ्लुएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, छोटे बच्चों को प्रभावित करने वाला एक सामान्य जीवाणु संक्रमण और श्वसन सिंकाइटियल वायरस की में वृद्धि की सूचना दी गई है। इस बीमारी के कारण एक बार फिर से अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में कई जगह स्कूलों में छुट्टी तक घोषित कर दी गई है। वहीं, अपने दक्षिणी और उत्तरी प्रांतों के लोगों खासकर बच्चों में माइकोप्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के बढ़ते मामलों पर वैश्विक चिंताओं के बीच, चीन ने दावा किया है कि मौसमी बीमारी के अलावा इसका कारण कोई असामान्य या नया रोगाणु नहीं पाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील