देश

उत्तराखंड टनल हादसा: सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू, 19 मीटर तक हुई खुदाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 11:58 PM IST

उत्तराखंड टनल हादसा: बचावकर्मियों ने रविवार को सिल्कयारा-बारकोट सुरंग के ऊपर की पहाड़ी में ड्रिलिंग शुरू की, 14 दिनों से अंदर फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए नए दृष्टिकोण को अपनाने के पहले दिन लगभग 20 मीटर की बोरिंग की। बचावकर्मियों को सुरंग तक पहुंचने के लिए 86 मीटर नीचे तक खुदाई करनी पड़ेगी।​​

Image

उत्तराखंड सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग है जारी (फोटो- @pri_kandpal)

उत्तराखंड टनल हादसा: उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मजदूरों की सुरक्षित निकासी के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग जारी है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अबतक 19 मीटर तक की खुदाई हो चुकी है। अब वर्टिकल ड्रिलिंग सोमवार सुबह फिर से शुरू होगी।

86 मीटर तक होनी है ड्रिलिंग

बचावकर्मियों ने रविवार को सिल्कयारा-बारकोट सुरंग के ऊपर की पहाड़ी में ड्रिलिंग शुरू की, 14 दिनों से अंदर फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए नए दृष्टिकोण को अपनाने के पहले दिन लगभग 20 मीटर की बोरिंग की। बचावकर्मियों को सुरंग तक पहुंचने के लिए 86 मीटर नीचे तक खुदाई करनी पड़ेगी।

4 का लगेगा समय

अधिकारियों ने सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए कुल 86 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग की जाएगी और इसमें चार दिन का समय लगेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने सिलक्यारा में संवाददाताओं को बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू कर दी गयी है और अब तक 19.2 मीटर ड्रिलिंग की जा चुकी है।

मैन्युअल ड्रिलिंग का हाल

बचाव कार्यों में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि मलबे में फंसे ऑगर मशीन के हिस्सों को प्लाज्मा कटर और लेज़र कटर से काट कर निकालने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे की स्थिति के अनुसार मलबे में ऑगर मशीन का केवल 8.15 मीटर हिस्सा ही निकाला जाना शेष रह गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!