देश

नैनीताल के भीमताल में हादसा, रोडवेज बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 21 घायल

भीमताल में हुए बस हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजे गए हैं, ताकि घायल यात्रियों को जल्दी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

Image

भीमताल बस हादसा

Photo : ANI

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के भीमताल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां रोडवेज बस 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है वही 21 से ज्यादा लोग घायल हैं। बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी जहां भीमताल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में 5 साल के बच्चे के साथ ही दो पुरुष और एक महिलाएं शामिल हैं।

इन टीमों ने घायलों को निकालने और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है। भीमताल में हुए बस हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजे गए हैं, ताकि घायल यात्रियों को जल्दी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इस घटना पर दुख जताया। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

उत्तराखंड में हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले महीने नवंबर में अल्मोड़ा में एक और बड़ा हादसा हुआ था, जब यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह, 12 नवंबर को देहरादून में भी एक भयावह कार दुर्घटना हुई, जिसमें छह छात्रों की मौत हो गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article