देश

Uttarakhand: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake In Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्त्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Image

उत्त्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Earthquake In Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्त्तरकाशी में भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जानकारी के अनुसार, उत्त्तरकाशी में भूकंप के तीन झटके अभी तक महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक, पहला भूकंप आज सुबह 7:41 बजे आया। मिली जानकारी के अनुसार, लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खुद को बचाया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके इतने तगड़े थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी भूकंप के केंद्र के बारे में जानकारी नहीं है। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी में दूसरा भूकंप सुबह 8:19 बजे पर आया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, करीब 10 : 58 बजे एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वरुणवत पर्वत पर भूकंप का असर दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके कमजोर थे। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इसके साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article