देश

Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं पर बैन की तैयारी! बीजेपी विधायक के बयान से गर्माई राजनीति

Kedarnath Temple Non Muslim: बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने दावा किया कि गैर-हिंदू व्यक्ति केदारनाथ मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्होंने मंदिर में उनके प्रवेश को प्रतिबंधित करने का समर्थन किया।

Image

केदारनाथ मंदिर

Kedarnath Temple News: केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। यह जानकारी स्थानीय विधायक आशा नौटियाल ने दी।उनका कहना है कि कुछ गैर हिंदू तत्वों द्वारा केदारनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को भंग करने के उद्देश्य से मांस, मछली और शराब परोसे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उन्हें वहां आने से रोका जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी केदारनाथ में एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। बैठक में यह सुझाव भी सामने आया था कि ऐसे गैर हिंदू व्यक्तियों पर यहां आने से पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए, जो केदारनाथ धाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हमारे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रशासन, स्थानीय लोगों, व्यापारियों, होटल मालिकों और टेंट व दुकान मालिकों के साथ एक बैठक की। उस बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने खुले तौर पर कहा कि कुछ गैर-हिंदू व्यक्ति क्षेत्र में मांस, शराब और अन्य ऐसी चीजें लाने जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिससे केदारनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है।

केदारनाथ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल को 23,814 वोट मिले थे

आपको बता दें कि प‍िछले साल नवंबर महीने में केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23,814 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 18,192 वोट मिले थे। आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article