केदारनाथ के पास हिमस्खलन, गहरी खाई में समाया बर्फ का गुबार; VIDEO वायरल

Kedarnath Avalanche: केदारनाथ से चार किलोमीटर ऊपर बर्फीले इलाके में रविवार तड़के एक तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ। रूद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने संवाददाताओं को बताया कि चौराबाड़ी हिमनद में सुबह हुए हिमस्खलन से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और केदारनाथ सहित पूरा क्षेत्र सुरक्षित है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज आवास के साथ नीचे आया बर्फ का गुबार
  • हिमस्खलन से जानमाल का कोई नुकसान नहीं
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Kedarnath Avalanche: केदारनाथ से चार किलोमीटर ऊपर बर्फीले इलाके में रविवार तड़के एक तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ। अधिकारी ने बताया कि यह हिमस्खलन सुबह पांच बजकर छह मिनट पर केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर स्थित हिमाच्छादित मेरु-सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी हिमनद में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ।

Kedarnath Avalanche

केदारनाथ हिमस्खलन

जानमाल का कोई नुकसान नहीं

रूद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने संवाददाताओं को बताया कि चौराबाड़ी हिमनद में सुबह हुए हिमस्खलन से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और केदारनाथ सहित पूरा क्षेत्र सुरक्षित है।

End of Feed