अल्मोड़ा की रौशन बानो बन गई रौशनी कुमारी, जानिए क्यों इस मुस्लिम लड़की ने छोड़ा इस्लाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 17, 2023, 11:21 PM IST

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रौशन बानो अब रौशनी कुमारी बन गई हैं। मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने के पीछे की वजह उसका अपना ही परिवार है। रौशन बानो को उसके अपने ही परिवार ने इतना तंग किया वो सनातन धर्म की शरण में चली गई। उसे विश्वास है कि यहां उसे संरक्षण मिलेगा।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली रौशन बानो अब रौशनी कुमारी हो चुकी है। रौशन बानो इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना चुकी है। आम तौर पर धर्म परिवर्तन की खबरें शादी को लेकर आती रही है, लेकिन रौशन बानो ने जिस वजह से इस्लाम धर्म छोड़ा है वो काफी हैरान कर देने वाला है।

हिंदू धर्म अपनाने के बाद रौशनी कहती हैं- हिंदू धर्म में मर्यादाओं का ध्यान रखा जाता है, बहन को बहन समझा जाता है। रिश्तों में मर्यादाएं होती हैं, उसमें अगर बहन बोल दिया एक बार तो आजीवन बहन का ही रिश्ता निभाया जाता है। इज्जत की नजरों से उसको देखा जाता है।"

End of Feed