उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली रौशन बानो अब रौशनी कुमारी हो चुकी है। रौशन बानो इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना चुकी है। आम तौर पर धर्म परिवर्तन की खबरें शादी को लेकर आती रही है, लेकिन रौशन बानो ने जिस वजह से इस्लाम धर्म छोड़ा है वो काफी हैरान कर देने वाला है।
हिंदू धर्म अपनाने के बाद रौशनी कहती हैं- हिंदू धर्म में मर्यादाओं का ध्यान रखा जाता है, बहन को बहन समझा जाता है। रिश्तों में मर्यादाएं होती हैं, उसमें अगर बहन बोल दिया एक बार तो आजीवन बहन का ही रिश्ता निभाया जाता है। इज्जत की नजरों से उसको देखा जाता है।"
रौशन बानो ने जब हिंदू धर्म में आने का फैसला लिया तो इसके लिए वो आर्य समाज मंदिर गई। जहां उसका विधिवत् तरीके से धर्म परिवर्तन करवाया गया। इस्लाम धर्म छोड़ने के बाद रौशनी को धमकियां भी मिल रही हैं। रौशनी बताती हैं कि उनके माता-पिता और भाई उनके साथ पिछले तीन सालों से हैवानियत भरा काम कर रहे हैं। संपत्ति की लालच में आकर परिवार उनके साथ मारपीट करता है। यही कारण है कि रौशनी ने अपने परिवार से नाता तोड़कर हिंदू धर्म को चुन लिया।
