बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मिले सीएम योगी, कहा- किसी कीमत पर नहीं बचेंगे दोषी, किया मुआवजे का ऐलान

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, अपर मुख्य सचिव (गृह) दीपक कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

CM Yogi Meets Family Members of Bahraich Riots: बहराइच दंगे में मारे गए युवक के परिजनों ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, आज लखनऊ में मैंने जनपद बहराइच में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत युवक के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषियों को सजा होगी और किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

CM Yogi

पीड़ित परिवार से सीएम योगी की मुलाकात

मुआवजे का ऐलान

इसके साथ ही सीएम योगी ने पीड़ित परिवार के लिए बड़े मुआवजे का भी ऐलान किया। परिवार को 10 लाख रुपये, एक सरकारी आवास और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।

End of Feed