देश

Maharashtra, Jharkhand Election Date: महाराष्ट्र में 1 चरण तो झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान, 23 नबंवर को दोनों राज्यों के नतीजे

Maharashtra, Jharkhand Election Date: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। यहां 20 नवंबर को सभी सीटों पर मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Image

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान।

Photo : ANI

Maharashtra, Jharkhand Election Date: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव अयोग ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव के शेड्यूल का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होंगे। यहां 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर इस बार 9 करोड़ 63 लाख वोटर मतदान करेंगे। इसमें 5 करोड़ पुरुष वोटर होंगे। उन्होंने बताया, राज्य में मतदान के लिए एक लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 22 अक्टूबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख - 29 अक्टूबर

नाम वापसी - 4 नवंबर

मतदान - 20 नवंबर

नतीजे - 23 नवंंबर

झारखंड विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं। इसमें एक करोड़ 31 लाख पुरुष मतदाता और एक करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे।

पहला चरण -

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 18 अक्टूबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख - 25 अक्टूबर

नाम वापसी - 30 अक्टूबर

मतदान - 13 नवंबर

नतीजे - 23 नवंंबर

दूसरा चरण -

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - 22 अक्टूबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख - 29 अक्टूबर

नाम वापसी - 4 नवंबर

मतदान - 20 नवंबर

नतीजे - 23 नवंंबर

उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। देशभर की 47 विधानसभा सीटों के अलावा केरल की वायनाडा लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होंगे तो वहीं इसी दिन महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article