World News: पूरी दुनिया में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की नई टैरिफ नीति को लेकर मचे हड़कंप के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत के दौरे पर रहेंगे। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की दृष्टि से उपराष्ट्रपति जे डी वेंस की ये यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है । उपराष्ट्रपति अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा और अपने बच्चों के साथ भारत आ रहे हैं, वे जयपुर आगरा और हैदराबाद जाएंगे। ये उनका एक तरह से निजी दौरा है, लेकिन इसमें आधिकारिक पहलू भी शामिल रहेगा।
अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी से मिलेंगे जेडी वेंस
जे डी वैंस 21 अप्रैल को भारत आ रहे हैं और 24 अप्रैल तक भारत में रहेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी यात्रा के पहले चरण में मिलेंगे, क्योंकि मोदी 22 अप्रैल को सऊदी अरब जा रहे हैं। इससे पहले दोनों पेरिस में इसी साल कृत्रिम मेधा शिखर सम्मेलन में मिले थे। मोदी वेंस के बेटे विवेक के जन्मदिन में शामिल हुए थे और उसको खिलौने भेंट किए थे । ट्रंप-2 सरकार के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से मोदी की ये पहली मुलाकात थी ।
आंध्र प्रदेश में है उनकी पत्नी उषा चिलकुरी का पैतृक स्थान
जेडी वेंस की भारत यात्रा भारत के लोगों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि उनकी पत्नी उषा चिलकुरी का पैतृक स्थान आंध्र प्रदेश में है। उनकी पत्नी उषा के माता पिता अमेरिका चले गए थे उषा का जन्म वहीं हुआ था और वे पहली बार भारत आ रही हैं । पिछले साल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की पत्नी का भारतीय मूल का होना मीडिया की सुर्खियां बना था। माना जा रहा है वेंस के भारत दौरे से अमेरिका भारत के सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत होंगे ।
माइकल वाल्ट्ज के भी इसी दौरान भारत आने की संभावना
अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के भी इसी दौरान भारत आने की संभावना है। माना जा रहा है 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक वे भारत दौरे पर आ रहे हैं । इससे पहले अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड भारत का दौरा करके गई हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी जब अमेरिका गए थे और ट्रंप के साथ बैठक में जिन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे उनमें दोनों देशों के बीच 2030 तक व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
अब ट्रंप की नयी टैरिफ नीति घोषित होने के बाद इस पर सवालिया निशान लगा है। हालांकि ट्रंप ने 90 दिन के लिए अपने फैसले पर रोक लगा दी है।
