'ट्रेड डील फाइनल होने के बिल्कुल करीब, हम इसमें पूरी तरह शामिल', मुंबई में बोले मार्को रुबियो, कहा-जल्द आएगी अच्छी खबर

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वेनेजुएला में भारतीय कंपनियों के पास पहले से ही तेल रियायतें (oil concessions) मौजूद हैं, जो उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का मंगलवार से भारत का तीन दिवसीय दौरा है। मुंबई में रुबियो भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर वह बोले 'मुझे लगता है कि भारत ने बार-बार यह इच्छा जताई है कि वह अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहता है, जो कि एक समझदारी भरा कदम है। ऐसा रातों-रात कर पाना आसान नहीं होता। मुझे लगता है कि उन्होंने इस दिशा में काफी अच्छी प्रगति की है, और यह देखकर हमें खुशी है। लेकिन असल में, बात सिर्फ रूसी तेल की नहीं है, बात भारत की विविधता लाने की इच्छा की है, और हमें लगता है कि हम भी उनकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का एक स्रोत बन सकते हैं। हमने वेनेजुएला और अन्य देशों के बारे में भी चर्चा की है, और मुझे लगता है कि हमारे हित में यही है कि हमारे ऐसे मजबूत सहयोगी हों, जिनके पास विविध ऊर्जा पोर्टफोलियो हों।'

US India Talk

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रिलायंस से बात करेंगे और उन्हें वेनेजुएला में उत्पादन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, तो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, 'हमने पहले भी उनसे इस बारे में बात की है। हम देखेंगे कि काम क्यों रुका हुआ है और वहां क्या मौके मौजूद हैं। देखते हैं कि बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है। यह एक ऐसी कंपनी है जो पहले भी वेनेजुएला में मौजूद रही है और जिसकी रिफाइनिंग क्षमता काफी बड़ी है।'

End of Feed