देश

हम प्रेस की आजादी के हिमायती, भारत में BBC के दफ्तरों पर IT के सर्वे पर अमेरिका बोला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Feb 15, 2023, 07:46 AM IST

BBC offices survey : दिल्ली और मुंबई स्थित BBC के कार्यालयों पर आय कर विभाग के सर्वे एवं तलाशी पर अमेरिका ने बयान दिया है। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि उसे इस सर्वे की जानकारी है। आयकर विभाग की टीमें मंगलवार सुबह दिल्ली के केजी मार्ग और मुंबई के सांताक्रूज स्थित बीबीसी के दफ्तर पहुंचीं और वहां सर्वे का काम शुरू किया।

Image

दिल्ली एवं मुंबई स्थित बीबीसी दफ्तरों पर आईटी ने की कार्रवाई।

Photo : ANI

BBC offices survey : दिल्ली और मुंबई स्थित BBC के कार्यालयों पर आय कर विभाग के सर्वे एवं तलाशी पर अमेरिका ने बयान दिया है। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि उसे इस सर्वे की जानकारी है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका देश दुनिया भर में प्रेस की आजादी का समर्थन करता है। प्रवक्ता ने इस सर्वे के बारे में और जानकारी के लिए भारत के संबंधित अधिकारियों से सवाल करने को कहा।

वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा आईटी

बता दें कि आयकर विभाग की टीमें मंगलवार सुबह दिल्ली के केजी मार्ग और मुंबई के सांताक्रूज स्थित बीबीसी के दफ्तर पहुंचीं और वहां सर्वे का काम शुरू किया। मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ये सर्वे कर नियमों के उल्लंघन की जांच के सिलसिले में हो रहा है। वहीं, इस सर्वे पर बीबीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह जांच टीम का सहयोग करेगी। समझा जाता है कि आईटी की टीम बीबीसी के वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद

आईटी का यह सर्वे ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिनों पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद हुआ है। बीबीसी ने गोधरा दंगे और पीएम नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इस पर विवाद हो गया है। भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को देश की संप्रभुता को कमजोर करने वाला बताया है। साथ ही इसे भारत में दिखाए जाने पर प्रतिबंधित किया है। 'इंडिया : द मोदी क्वेश्चन' नाम की डॉक्यूमेंट्री गत 21 जनवरी को रिलीज हुई। डॉक्यूमेंट्री पर बैन का यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। कोर्ट ने सरकार से बैन से जुड़े उसके फैसले के मौलिक दस्तावेज मांगे हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article