अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा अमेरिकी प्लेन, सबसे ज्यादा गुजरात-पंजाब के निवासी

Illegal Indian Immigrants : ​अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर यूएस का एक सैन्य जहाज बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। बताया गया कि विमान में 100 से ज्यादा भारतीय हैं जिन्हें अमेरिका से लाया गया।

Illegal Indian Immigrants : अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर यूएस का एक सैन्य जहाज बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। बताया गया कि विमान में 100 से ज्यादा भारतीय हैं जिन्हें अमेरिका से लाया गया। पहले यह विमान सुबह के वक्त लैंड करना था लेकिन किन्ही वजहों से इसमें विलंब हुआ। इन अवैध प्रवासी भारतीयों में पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि इनमें 25 महिलाएं, 12 किशोर और 79 पुरुष हैं। इसके अलावा विमान में चालक दल के 11 सदस्य और 45 अमेरिकी अधिकारी हैं। इन करीब 100 लोगों में 33 गुजरात के, पंजाब के 30, दो-दो लोग उत्तर प्रदेश के और तीन महाराष्ट्र के हैं।

immigrant

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी सैन्य विमान।

दोपहर 1.55 बजे एयरपोर्ट पर उतरा विमान

अमेरिकी सेना की सी-17 ग्लोबमास्टर दोपहर 1.55 बजे एयरपोर्ट पर उतरा। निर्वासित लोगों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।

End of Feed