Kolkata Doctor Case को लेकर CM ममता बनर्जी की पार्टी में हड़कंप, TMC सांसद ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने दिया इस्तीफा

  • सीएम ममता बनर्जी से कोलकाता कांड को लेकर थे नाराज

  • राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने पत्र लिखकर दी जानकारी

Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए दुष्कर्म एवं हत्या मामले में अब CM ममता बनर्जी की पार्टी में ही असंतोष देखा जा रहा है। पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अब कांड के विरोध में राज्यसभा के सदस्य जवाहर सरकार ने इस्फीता दे दिया है। राज्य सभा सांसद जवाहर सरकार ने सीएम ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर वह तुरंत कोई सख्त कदम उठाएंगी। वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इसपर एक्शन लेंगी, लेकिन उन्होंने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कदम उठाया भी तो बहुत देर हो चुकी थी।

Jawhar Sircar

TMC राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने दिया इस्तीफा

End of Feed