देश

अंदर से ऐसे दिखता है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बागेश्वर धाम, देखें VIDEO

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 27, 2023, 01:09 PM IST

बागेश्वर धाम की चर्चा इन दिनों जबरदस्त हैं। यहां पर बागेश्वर धाम के अंदर की तस्वीरों को दिखाएंगे कि आखिर कैसा दिखता है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार।

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। वो लोगों के मन की बात बता देते हैं, समाधान भी देते हैं। लेकिन विवाद तब उठ खड़ा हुआ जब नागपुर स्थित अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने शिकायत दर्ज कराई। नागपुर पुलिस धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट दे चुकी है। लेकिन उनके दावों पर कई लोगों को ऐतबार नहीं है। शंकराचार्य ने कहा कि जोशीमठ को संकट से उबार दें। तो किसी ने कहा कि चीन को सबक सिखाने का उपाय बताएं। किसी ने उन्हें मानसिक तौर पर दिवालिया बताया। हालांकि इस तरह के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वो कोई चमत्कार नहीं करते और ना ही दावा करते हैं। बाला जी की कृपा से वो लोगों के मन की बात को जान लेते हैं। इन सबके बीच आपके मन में उत्सुकता होगी कि आखिर बागेश्वर धाम कैसा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे ने धाम की उन छोटी बड़ी जगहों को कैद कर आपके सामने पेश कर रहा है। दिव्य बागेश्वर धाम के बारे में लोग कहते हैं कि यहां पर आने मात्र से ही ऐसा लगता है कि जैसे सभी कष्ट मिट गए हों। यहां पर आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति होती है। अगर बागेश्वर धाम परिसर की बात करें तो यहां कई हिस्सों में धाम बंटा है। इस धाम में बागेश्वर सरकार हनुमान जी, भगवान शिव का मंदिर, पिशाच सरकार वृक्ष में लोगों की आस्था, राम दरबार मंदिर में लाल कपड़े में बंधे सैकड़ों नारियल नजर आते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article