देश

मुझसे कोई नहीं पूछने आया कि आप किस जाति के हैं...उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार को घेरा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 3, 2023, 03:41 PM IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ जातियों की आबादी बढ़ाई गई है। कई जातियों की संख्या कम दिखाई गई है।

Image

उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Caste Census: बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसे लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जातिगत गणना पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जातिगत गणना को लेकर मुझसे कोई नहीं पूछने आया था कि आप किस जाति के हैं। बिहार के हर जिले से लोग मुझसे फोन कर यही सवाल उठा रहे हैं। उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है।

कुशवाहा ने उठाए सवाल

कुशवाहा ने कहा कि कुछ जातियों की आबादी बढ़ाई गई है। कई जातियों की संख्या कम दिखाई गई है। कम संख्या वाले जाति के लोग के मन में डर बढ़ गया है। नीतीश कुमार से आग्रह है ऐसे लोगों पर ध्यान दिया जाए।

पीके ने भी घेरा

बता दें कि सियासी हलकों में इसके समर्थन के साथ इसकी आलोचना भी खूब हो रही है। बिहार जातीय जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पीके ने पूछा कि नीतीश कुमार बीते 18 साल से सत्ता में हैं लेकिन अभी जाकर उन्हें जातीय जनगणना क्यों कराई है? उन्होंने कहा कि नीतीश चाहते हैं कि बिहार में लोग जातियों के भंवर में उलझ जाएं। वह बेरोजगारी, मंहगाई से उनका ध्यान भटकाना और बिहार की जातिवार गणना रिपोर्ट के जरिए अपनी चुनावी नैया पार लगाना चाहते हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article