देश

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का कहर, पुलवामा में यूपी के श्रमिक की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 30, 2023, 01:51 PM IST

रविवार को शहर के ईदगाह इलाके में इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी पर हमले के बाद आतंकियों का ये नया हमला है। इस बार आतंकियों ने एक मजदूर को निशाना बनाया है।

Image

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने मजदूर को मारी गोली (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा बाहरी लोगों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। आज कुलगाम में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गैर-स्थानीय व्यक्ति को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बदा पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी शुरू कर जांच तेज कर दी है।

यूपी के मजदूर ने दम तोड़ा

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर कहा, आतंकवादियों ने पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके में यूपी के मुकेश नामक एक मजदूर पर गोलीबारी की, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

पिछले 24 घंटों में दूसरा आतंकी हमला

पिछले 24 घंटों में पुलवामा में यह दूसरा आतंकी हमला है। इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को रविवार को ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेलते समय तीन गोलियां मारी गईं। हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में वाहनों और पैदल चलने वालों की जांच तेज कर दी है। श्रीनगर के सभी प्रमुख चौराहों के साथ-साथ शहर के एक्जिट प्वाइंट पर मोबाइल वाहन चौकियां स्थापित की गई हैं।

रविवार को शहर के ईदगाह इलाके में इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा में वाहनों और पैदल चलने वालों की जांच तेज कर दी थी, इसके बावजूद यह हमला हुआ।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!