UP में अब मुगल इतिहास का चैप्टर खत्म! योगी सरकार ने किया पाठ्यक्रम में बदलाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 3, 2023, 06:08 PM IST

यूपी में अब से इतिहास की किताबों में मुगलों का जिक्र नहीं मिलेगा। इसके अलावा भी पाठ्यक्रम में कई सारे बदलाव हुए हैं। नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध के पाठ को भी हटा दिया गया है।

UP: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अब से मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। योगी सरकार ने मुगलों का इतिहास पढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 12वीं के सिलेबस में बदलाव किए गए हैं।

up education news

up education news: योगी सरकार ने मुगल इतिहास को किताबों से हटाया

यूपी में 12वीं क्लास में पढ़ाई जाने वाली इतिहास की किताब से मुगल चैप्टर हटा दिया गया है। इसके अलावा 11वीं कक्षा में इतिहास की किताब से इस्लाम के उदय, संस्कृतियों के टकराव और औद्योगिक क्रांति के पाठ भी हटा दिए गए हैं। यह बदलाव अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र से लागू किया गया है। इसके साथ ही नागरिक शास्त्र की किताब से अमेरिकी वर्चस्व और शीत युद्ध के पाठ को भी हटा दिया गया है।

End of Feed