देश

अपराध के प्रति प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू, महाकुंभ-2025 की सुरक्षा में कोई कमी नहीं- DGP प्रशांत कुमार

टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में महाकुंभ- 2025 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस समेत अन्य विभागों ने पिछले डेढ़ वर्षों में कड़ी मेहनत की है। DGP ने कहा कि प्रयागराज एक ऐतिहासिक शहर है और इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई कदम उठाये है।

Image

महाकुंभ-2025 की सुरक्षा में कोई कमी नहीं- DGP प्रशांत कुमार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

DGP Prashant Kumar Interview: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में महाकुंभ- 2025 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बातें कही। DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ 2025 सभी के लिए गौरव का क्षण है। डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी पुलिस के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस समेत अन्य विभागों ने पिछले डेढ़ वर्षों में कड़ी मेहनत की है। DGP ने कहा कि प्रयागराज एक ऐतिहासिक शहर है और इसकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई कदम उठाये है। यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ ही पीएम मोदी के दिशा निर्देश पर इसे डिजिटल तौर भी पर काफी भव्य बनाया गया है। इस दौरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग सीएम योगी के नेतृत्व में बेहतर काम कर रहा है।

मौनी अमावस्या को सबसे ज्यादा लोग संगम में लगाएंगे डुबकी- प्रशांत कुमार

DGP प्रशांत कुमार ने मौनी अमावस्या का जिक्र करते हुए कहा कि कल सबसे ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग तैयार है। एआई सुरक्षा पर टाइम्स नाउ नवभारत के सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ की सुरक्षा के कई हिस्सोंं में हम AI का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में क्राउड कंट्रोल के लिए हम(यूपी पुलिस) एआई का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में महाकुंभ के दौरान पार्किंग और लोगों के आवाजाही के लिए भी यूपी पुलिस एआई का सहारा ले रही है।

DGP Prashant Kumar

DGP Prashant Kumar

DGP प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिल के पास सभी आधुनिक तकनीक और ड्रोन है जो हर परिस्थिति में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए प्रदेश के पुलिसकर्मियों की स्पेशल ट्रेनिंग की गई है। सुरक्षा के विभिन्न आयामों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों पर्याप्त मात्रा में महाकुंभ क्षेत्र में तैनात किया गया है। DGP प्रशांत कुमार ने राजनीतिक प्रश्नों के जवाब देने से परहेज करते हुए बताया कि अभी तर महाकुंभ में 15 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है। लोगों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों को प्रदेश की पुलिस की तरफ से महाकुंभ में आने की और उनके स्वागत की भी बात कही।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article