केशव मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर, पूरा परिवार था मौजूद

Keshav Maurya Son Car Accident: केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य अपनी पत्नि अंजलि को रायबरेली के पिछवारा से लेने गए हुए थे। वह ससुराल से वापस प्रयागराज अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार में योगेश मौर्य के अलावा उनकी पत्नि अंजलि और बेटी अग्रिमा भी मौजूद थी।

Keshav Maurya Son Car Accident: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट हुआ है। यह हादसा गुरुवार रात रायबरेली जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के बेटी की कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। कार में योगेश मौर्य के अलावा बहू अंजलि और पोती अग्रिमा भी मौजूद थी। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। अधिकारियों का कहना कि हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र में ऊंचाहार रोड पर दुर्गा होटल के पास हुआ।

Keshav Prasad Maurya son car accident

केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट।

जानकारी के मुताबिक, केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य अपनी पत्नि अंजलि को रायबरेली के पिछवारा से लेने गए हुए थे। वह ससुराल से वापस प्रयागराज अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऊंचाहार रोड पर दुर्गा होटल के बाद बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टककर से कार कार एक्सल टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

End of Feed