गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

सीएम योगी किशाऊ परियोजना पर बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस पर एमओयू पर हस्ताक्षर होने है। समझा जाता है कि इस बैठक में शाह से उनकी यूसीसी पर चर्चा हो सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है।

UCC News: समान नागरिक संहिता (UCC) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान के बाद सियासत में हलचल मचना शुरू हो गई है। इस पर राजनीतिक दलों का समर्थन और विरोध भी सामने आने लगा है। इन सबके बीच दिल्ली में मंगलवार को गृह मंत्री शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मुलाकात हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच यूपी में यूसीसी लागू करने पर चर्चा हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक दिल्ली के कर्तव्य भवन में होगी।

Amit Shah

यूपी में 2027 में होंगे विधानसभा चुनाव।

दरअसल, सीएम योगी किशाऊ परियोजना पर बैठक के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस पर एमओयू पर हस्ताक्षर होने है। समझा जाता है कि इस बैठक में शाह से उनकी यूसीसी पर चर्चा हो सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में यूसीसी को लेकर समिति के गठन या उसका मसौदा तैयार करने के बारे में चर्चा हो सकती है, ताकि दोबारा सरकार बनने पर राज्य में यूसीसी लागू किया जा सके। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में यूसीसी पहले ही लागू हो चुका है।

End of Feed