देश

CM Yogi Exclusive: 'रामचरित मानस' पर उंगली उठाने वालों को सीएम योगी ने कही 'ये' बड़ी बात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 6, 2023, 11:19 PM IST

CM Yogi Interview: यूपी के सीएम योगी ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' को दिए एक खास इंटरव्यू में रामचरित मानस विवाद पर भी बात की और इस मुद्दे पर बात रखी, सीएम योगी ने इस दौरान कई और अहम मुद्दों पर भी बात की।

UP CM Yogi on Ramcharitmanas Row: रामचरित मानस विवाद पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले अज्ञानी हैं उन्हें रामचरित मानस की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में निषादराज की भी चर्चा है और नारी के रूप में शबरी की भी चर्चा है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने कभी उस दृश्य को पढ़ा होता तो कभी ये उस प्रकार के प्रश्न ही नहीं करते, उन्होंने कहा कि एक बड़ी इवेंट जिसका लाभ प्रदेश के युवाओं को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को होने जा रहा है उससे ध्यान हटाने के लिए विपक्ष की सोची समझी रणनीति के तहत ये किया जा रहा है।

रामचरित मानस की जिस चौपाई का जिक्र हो रहा है उसमें ताड़न का क्या मतलब है इस सवाल पर योगी बोले कि जिस मंच पर इसका जवाब देना होगा उस मंच से उसका जवाब दिया जाएगा और आमने सामने इसके बारे में जवाब दिया जाएगा।

क्या कोई किसी और मत और मजहब के साथ इस प्रकार की कोई सवाल कर सकता है?

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी पवित्र ग्रंथ पर सवाल नहीं खड़े करने चाहिए फिर कैसे ये हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ पर सवाल उठा रहे हैं? क्या कोई किसी और मत और मजहब के साथ इस प्रकार की कोई सवाल कर सकता है आखिर हिंदू आस्था के साथ ही क्यों?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस इंटरव्यू में बेहद तीखे सवालों से सामना हुआ, सीएम योगी मानस विवाद पर और अखिलेश यादव की चुनौती आदि विषयों पर क्या बोले, देखिए ये सब इस खास इंटरव्यू में...

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article