देश

योगी की कैबिनेट में होगी RLD के दो विधायकों की एंट्री, दो से तीन दिन में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 10:31 AM IST

CM Yogi Cabinet Expansion: सूत्रों की मानें तो यह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार छोटा होगा, जिसमें भाजपा से दारा सिंह चौहान के अलावा एक से दो चेहरे योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी समीकरण साधने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दो से तीन दिनों के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय है। योगी कैबिनेट में सहयोगी दलों को भी शामिल किया जाएगा, इसमें RLD कोट से विधायक शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से भी एक मंत्री योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकता है। वहीं भाजपा नेता दारा सिंह चौहान भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यह छोटा कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें भाजपा से दारा सिंह चौहान के अलावा एक से दो चेहरे योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं।

RLD पर सबकी नजर

बता दें, हाल ही में जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी सपा का दामन छोड़कर एनडीए में शामिल हुई है। दोनों पार्टियों के बीच हुई डील में लोकसभा की दो सीटों के साथ योगी कैबिनेट में दो मंत्री और राज्यसभा की एक सीट का फार्मूला तय हुआ है। ऐसे में अटकलें हैं कि एक दो दिन में होने वाले कैबिनेट विस्तार में आरएलडी कोटे से विधायकों को शामिल कर बीजेपी अपनी शर्त पूरी कर सकती है।

राजभर ने लखनऊ से बाहर के कार्यक्रम किए रद्द

इधर, कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ के बाहर के अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वह पहले से दावा करते रहे हैं कि उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। हालांकि, इसको लेकर वह नाराजगी भी जता चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा था कि जब तक मैं राजपाठ नहीं ले लेता तब तक होली नहीं मनाऊंगा। हाालंकि, बाद में अपने बयान पर उन्होंने सफाई भी दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!