देश

दिवाली से पहले हो सकता है यूपी कैबिनेट का विस्तार! सीएम योगी और उत्तर प्रदेश BJP के बड़े नेताओं की दिल्ली में बैठक आज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 07:29 AM IST

UP Cabinet Expansion: सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या समेत यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दिल्ली तलब किया गया है। कहा जा रहा है कि यूपी की सियासत को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ सीएम योगी, केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Photo : BCCL

UP Cabinet Expansion: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अगला पड़ाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने खेमेबंदी शुरू कर दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

इसको लेकर दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश भाजपा के नेताओं की बैठक होनी है। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार समेत लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा संभव है। सीएम योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, स्वतंत्र देव सिंह और यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर खास तौर पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में होंगे।

इन चेहरों की चर्चा सबसे ज्यादा

सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी कैबिनेट में चार से पांच नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसमें ओपी राजभर के अलावा दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं आजम खान के खिलाफ मोर्चेबंदी करने वाले रामपुर विधायक आकाश सक्सेना का नाम भी शामिल है। हालांकि, भाजपा सूत्रों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में जातीय जनगणना की काट खोजने को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

कैबिनेट विस्तार के दावों को ओपी राजभर के बयान ने और भी पुख्ता कर दिया है। सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने बुधवार को दावा किया था कि 7 नवंबर के बाद यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा, जिसको लेकर दिल्ली में एक अहम बैठक होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा। इस बीच यह भी खबर सामने आ रही है कि ओपी राजभर को योगी कैबिनेट में मंत्रिपद मिल सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article