UP By-Polls: यूपी उपचुनाव के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने नियुक्त किए प्रभारी, अखिलेश ने शिवपाल और अवधेश प्रसाद समेत इन नेताओं पर खेला दांव

UP assembly Bypoll: यूपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि राज्य विधानसभा में रिक्त 10 सीटों के लिए उपचुनाव का आयोजन जल्द ही किया जाना है। इस उपचुनाव के लिए अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

UP assembly Bypoll: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तीनों ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने 6 विधानसभा उपचुनाव सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को अंबेडकर नगर की कटहरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के लिए अवधेश प्रसाद और लाल बिहारी यादव को प्रभारी बनाया गया है। मिर्जापुर की मझवां विधानसभा के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह, मैनपुरी की करहल विधानसभा के लिए चंद्रदेव यादव, फूलपुर के लिए इंद्रजीत सरोज और सीमामऊ के लिए राजेंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी इस सूची से यह साफ हो गया है कि समाजवादी 10 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जिन 10 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, उनमें से पांच समाजवादी पार्टी, तीन भाजपा और एक-एक राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी ने जीती हैं, दोनों ही एनडीए के सहयोगी हैं।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की लिस्ट

कांग्रेस ने भी नियुक्त किए अपने प्रभारी

वहीं कांग्रेस की ओर से सीसामऊ सीट के लिए अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। मीरापुर सीट के लिए इमरान मसूद को प्रभारी बनाया गया हैं। कुंदरकी सीट के लिए सांसद राकेश राठौर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं गाजियाबाद सीट के लिए बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

End of Feed