यूपी उपचुनाव: BJP ने जारी की 7 उम्मीदवारों की सूची, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, करहल से अखिलेश के रिश्तेदार को टिकट

BJP Candidate list for UP By Polls: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को कर दी। इन नौ सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

BJP Candidate list for UP By Polls: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को कर दी। इन नौ सीटों पर मतदान 13 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पार्टी ने कुंदरकी सीट पर रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद सीट पर संजीव शर्मा, खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है।

bjp flag

यूपी उपचुनाव 2024

करहल सीट से अनुजेश यादव उम्मीदवार

करहल से भाजपा ने अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है। यह धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई है। धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव के पति है। संध्या यादव सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रही है और अनुजेश की माता भी सपा की विधायक रहीं है। भाजपा ने अभी सीसामऊ और मीरापुर सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

End of Feed