Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार सुबह एक श्रमिक शिविर में एक अस्थायी पानी की टंकी गिरने से कुल पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के भोसरी इलाके में हुई, जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे।
पिंपरी चिंचवाड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने कहा कि ऐसा लगता है कि पानी के दबाव के कारण पानी की टंकी की दीवार फट गई, जिससे टंकी ढह गई। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए। अधिकारी ने कहा कि उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बाद दो मजदूरों की अस्पताल मेंं मौत हो गई। मौके पर पुलिस मौजूद है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
