देश

BJP Jiladhyaksh List: बीजेपी 'जिलाध्यक्ष' और 'महानगर अध्यक्ष' के नामों की घोषणा, आ गई लिस्ट, देखें किस जिले में किसे मिले जिम्मेदारी

UP BJP Jiladhyaksh List: यूपी में बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है, यानी BJP के नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्‍यक्षों की लिस्‍ट का इंतजार खत्‍म हो गया है, देखें जिलेवार लिस्ट...

Image

भारतीय जनता पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की

UP BJP District President List: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों (BJP Jiladhyaksh List) की सूची जारी कर दी है, इस लिस्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्ध नगर का अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं लखनऊ में विजय मौर्य जिलाध्यक्ष और आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष बने हैं।

वहीं सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर में जनार्दन तिवारी को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश में कई जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित हो गए हैं, बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 जिलों में अध्यक्षों का निर्वाचन होना जरूरी होता है जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाएगा।

बीजेपी के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा, देखें जिलेवार लिस्ट... (UP BJP District President List)-

UP BJP List

UP BJP List

UP BJP List1

UP BJP List1

UP BJP List 3

UP BJP List 3

UP BJP List 2

UP BJP List 2

आंवला जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष रिपीट

बता दें कि आंवला जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष रिपीट हुए हैं वहीं बरेली के जिला अध्यक्ष बदले हैं पहले पवन शर्मा थे अब सोमपाल शर्मा बन गए हैं, आंवला जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। वहीं गिरीश भंडुला मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष बने। सुधांशु शुक्ला अमेठी से बीजेपी के जिलाध्यक्ष बने।

मुरादाबाद से आकाश पाल भाजपा जिलाध्यक्ष

फतेह चन्द्र वर्मा फर्रुखाबाद से बीजेपी जिलाध्यक्ष बने हैं। उधर मुरादाबाद से आकाश पाल भाजपा जिलाध्यक्ष बने तो गाजीपुर में ओमप्रकाश राय को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का पुनः जिलाध्यक्ष बने नन्दलाल गुप्ता वहीं आजमगढ़ से भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद पर ध्रुव सिंह को नियुक्त किया है। अनुराग अवस्थी उन्नाव से भाजपा के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।'

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी जिलाध्यक्ष अपनी कर्मठता, कार्यकुशलता और अटूट समर्पण से पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पूर्ण निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और राष्ट्रहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमें विजय की ओर अग्रसर करती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी नए जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही संगठन को निचले स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article