एकतरफा मोहब्बत... धमकी, मर्डर और एनकाउंटर; असम के नलबाड़ी में खून से खत्म हुई आरोपी 'आशिक' की गुंडई

असम के नलबाड़ी में छात्रनेता मधुरज्य बर्मन की हत्या और उसकी बहन पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी रोज अली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

असम के नलबाड़ी जिले में हुई एएएसयू नेता मधुर्ज्य बर्मन की हत्या मामले में पुलिस एनकाउंटर में आरोपी की भी मौत हो गई है। मामले की शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी आशिक अली उर्फ रोज अली ने कुछ साल पहले मधुर्ज्य की चचेरी बहन को प्रपोज किया था, जिसे किशोरी ने खारिज कर दिया था। इसी से खार खाये अली रोज ने इस हत्या को अंजाम दिया।

आरोपी आशिक अली उर्फ रोज अली।

आरोपी आशिक अली उर्फ रोज अली।

नौंवी कक्षा में किया था प्रपोज, 11वीं में किया हमला

नलबाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेकानंद दास ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अली उर्फ रोज अली ने नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान किशोरी को प्रपोज किया था, जिसे उसने खारिज कर दिया था। प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत होकर अली ने तब लड़की को उसके माता-पिता के सामने जान से मारने की धमकी भी दी थी। तब लड़की के माता-पिता पुलिस के समक्ष मामले में शिकायत दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन अली के परिवार के अनुरोध और दोबारा परेशान नहीं किये जाने के वादे की वजह से परिवार ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि इसी नाराजगी और रंजिश ने समय के साथ हिंसक रूप ले लिया।

End of Feed