देश

एकतरफा मोहब्बत... धमकी, मर्डर और एनकाउंटर; असम के नलबाड़ी में खून से खत्म हुई आरोपी 'आशिक' की गुंडई

असम के नलबाड़ी में छात्रनेता मधुरज्य बर्मन की हत्या और उसकी बहन पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी रोज अली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

Image

आरोपी आशिक अली उर्फ रोज अली।

असम के नलबाड़ी जिले में हुई एएएसयू नेता मधुर्ज्य बर्मन की हत्या मामले में पुलिस एनकाउंटर में आरोपी की भी मौत हो गई है। मामले की शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी आशिक अली उर्फ रोज अली ने कुछ साल पहले मधुर्ज्य की चचेरी बहन को प्रपोज किया था, जिसे किशोरी ने खारिज कर दिया था। इसी से खार खाये अली रोज ने इस हत्या को अंजाम दिया।

नौंवी कक्षा में किया था प्रपोज, 11वीं में किया हमला

नलबाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेकानंद दास ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अली उर्फ रोज अली ने नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान किशोरी को प्रपोज किया था, जिसे उसने खारिज कर दिया था। प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत होकर अली ने तब लड़की को उसके माता-पिता के सामने जान से मारने की धमकी भी दी थी। तब लड़की के माता-पिता पुलिस के समक्ष मामले में शिकायत दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन अली के परिवार के अनुरोध और दोबारा परेशान नहीं किये जाने के वादे की वजह से परिवार ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। आरोप है कि इसी नाराजगी और रंजिश ने समय के साथ हिंसक रूप ले लिया।

बीती शाम हुआ हमला?

इसी का बदला लेने के लिए रविवार शाम को आशिक अली ने जगारा के पास गंगापुर गांव में नलबाड़ी नगर से कुछ किताबें खरीदकर घर लौटते समय किशोरी और एएएसयू नेता मधुर्ज्य बर्मन को रास्ते में रोक कर उन पर धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान उसने मधुर्ज्य बर्मन के सिर और गर्दन पर गंभीर हमले किए। जिसके बाद बर्मन को तत्काल नलबाड़ी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी रिश्ते की बहन 11वीं कक्षा की छात्रा है और हमले में गंभीर रूप से घायल हैं और गुवाहाटी के चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आशिक अली का किया एनकाउंटर

नलबाड़ी एसएसपी बिबेकानंद दास ने बताया कि पुलिस को कल शाम मिली सूचना के आधार पर हमने जांच शुरू की। इस जांच के दौरान हमें पता चला कि आसिफ खान उर्फ 'रोज अली' नाम के एक व्यक्ति ने भाई-बहन की बेरहमी से हत्या करने की कोशिश की। पीड़ितों में से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि लड़की को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

और करना पड़ा एनकाउंटर

उन्होंने बताया कि हमने कल रात कई जगहों पर छापेमारी की और आज सुबह हमने उसके ठिकाने का पता लगा लिया। मौके पर पहुंचकर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया और हत्या के हथियार को बरामद करने के लिए उसे उस जगह ले गए जहां उसने हमले को अंजाम दिया था। उसी समय उसने हमारे एक पुलिसकर्मी से राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमने तुरंत जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया, जहां बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

एएएसयू ने किया प्रदर्शन

असम के नलबाड़ी जिले में हुए इस हत्याकांड के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुए। जहां ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के सैकड़ों कार्यकर्ता 20 वर्षीय सदस्य मधुरज्या बर्मन की निर्मम हत्या के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article