अगले साल यात्रियों के लिए शुरू होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला चरण, सूरत-बिलीमोरा सेक्शन पर दौड़ेगी ट्रेन

अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले सूरत और बिलीमोरा के बीच सेवा शुरू होगी, इसके बाद वापी से सूरत और फिर वापी से अहमदाबाद तक के हिस्सों को चालू किया जाएगा।

देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परियोजना को लेकर कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला हिस्सा अगले साल यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके तहत गुजरात के सूरत और बिलीमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (PTI Photo/Kamal Kishore)

अगले साल सूरत-बिलीमोरा खंड पर बुलेट ट्रेन सेवा शुरू

शनिवार को हैदराबाद में आयोजित HYSEA GCCS और आईटी राउंडटेबल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल सूरत-बिलीमोरा खंड पर बुलेट ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही भारत हाई-स्पीड रेल संचालन करने वाले देशों की सूची में शामिल हो जाएगा।

End of Feed