मोदी सरकार के इस मंत्री ने इंदिरा गांधी को बताया 'मदर ऑफ इंडिया', कांग्रेस की भी कर दी प्रशंसा

BJP on Indira Gandhi : केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' करार दिया है। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता और मार्क्सवादी नेता को अपना राजनीतिक गुरु बताया। इदिंरा के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस की भी प्रशंसा की। आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Union Minister on Congress: मोदी सरकार के एक मंत्री ने कांग्रेस और इंदिरा गांधी की खुलकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने मार्क्सवादी नेता को अपना गुरु भी करार दिया है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' करार दिया वहीं कांग्रेस के दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण को 'साहसी प्रशासक' बताया।

Suresh Gopi on Indira Gandhi

कांग्रेस नेताओं की तारीफ में बोले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी।

मोदी के मंत्री ने किसे बताया अपना राजनीतिक गुरु?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना 'राजनीतिक गुरु' भी बताया।

End of Feed