देश

महिला होने के बाद भी ममता के मन में संवेदना नहीं है - शिवराज सिंह चौहान ने कोलकाता केस पर बंगाल सीएम को घेरा

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कबहा कि जेएमएम अब संघर्ष की पार्टी नहीं बची पति और पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। एक तरफ तबाह होता झारखंड, बांग्लादेशी घुसपैठिए बेटियों से शादी कर जमीन हड़प रहें हैं। आदिवासी अपनी ही जमीन से विस्थापित हो रहा है।

Image

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बंगाल में अन्याय की अति और जुर्म की पराकाष्ठा है - शिवराज सिंह चौहान
  • कांग्रेस बंगाल की घटना पर राजनीतिक चश्मा लगाए हुए है - शिवराज सिंह चौहान
  • जेएमएम अब संषर्घ की नहीं, पति-पत्नी की पार्टी बन गई है- चौहान

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के गंभीर मामले में ममका बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी निर्मम हो गई है। इस घटना से पूरा देश आक्रोशित और शर्मसार है। पश्चिम बंगाल सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस को भी घेरा

आगे शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि, कांग्रेस तो ऐसी घटना पर भी राजनीतिक चश्मा लगाए हुए हैं। अपनी सुविधा जहां जैसी होती है, वैसा बोलते हैं। दुख होता है कि, कांग्रेस ने बंगाल जैसी गंभीर घटना पर एक प्रतिक्रिया तक नहीं दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जेएमएम की सरकार ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। ये चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है और इसलिए झारखंड में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।

ममता बनर्जी संवेदनशून्य हो गई हैं- शिवराज

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, सारा देश चिंतित है, सभी दुखी और व्यथित हैं, देश आक्रोशित भी है। महामहिम राष्ट्रपति जी हों, प्रधानमंत्री हों, सम्मानिय सुप्रीम कोर्ट हों या आम जनता हों सभी एक स्वर में इस घटना की न केवल निंदा कर रहें हैं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा पर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन ममता निर्मम हो गई हैं, महिला होने के बावजूद भी ममता बनर्जी के मन में बेटी के लिए कोई संवेदना नहीं है। वह संवेदनशून्य हो गई हैं। ऐसी घटना पर भी वह द्रवित नहीं होती हैं। मामला दबाने की कोशिश की जा रही हैं, अब ट्रेनी डॉक्टर के मामले में ही पहले माता-पिता को फोन कर कहा गया कि, बेटी बीमार है। फिर कह दिया कि, बेटी ने आत्महत्या कर ली। घंटों तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई और एफआईआर दर्ज होने के बाद सबूत मिटाने घटनास्थल पर भीड़ घुस गई और पुलिस केवल हाथ बांधकर देखती रही। ये अन्याय की अति और जुर्म की पराकाष्ठा है, ये जुर्म पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक नहीं चलेगा। पूरा देश आहत है और ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में इसका परिणाम भूगतना पड़ेगा।

जेएमएम पति-पत्नी की पार्टी बन गई है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। जेएमएम अब संघर्ष की पार्टी नहीं बची पति और पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। एक तरफ तबाह होता झारखंड, बांग्लादेशी घुसपैठिए बेटियों से शादी कर जमीन हड़प रहें हैं। आदिवासी अपनी ही जमीन से विस्थापित हो रहा है। आदिवासियों को जमीनों से बेदखल किया जा रहा है और दूसरी तरफ चारों ओर तबाही का आलम है। चंपाई सोरेन जी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, जेएमएम को खड़ा करने और झारखंड की स्थापना में उनका अतुलनीय योदगान है। वह गहरी समझ वाले क्रांतिकारी नेता हैं। उनको मुख्यमंत्री रहते हुए नियुक्ति पत्र नहीं बांटने दिए। मुख्यमंत्री से बिना पूछे विधायक दल की बैठक रखी गई। जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया और झारखंड की तबाही से वह चिंतित थे इसलिए उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article