देश

बिहार के भागलपुर में 'खूनी खेल', केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत

बिहार के भागलपुर से 'खूनी खेल', केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे को गोली मारी, मौत

Image

भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे को गोली मारी।

Bhagalpur Firing : बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर है। यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यनांद राय के भाजों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरे का इलाज जारी है। नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। SHO जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है और दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बीच में दोनों भाइयों की माता को भी गोली लगी। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।

भागलपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबकि आपसी विवाद में भाई ने भाई को गोली मोदी। कहासुनी और विवाद में विश्वजीत और जयजीत के बीच फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में विश्वजीत की मौत हो गई जबकि जयजीत का इलाज चल रहा है। जयजीत और उनकी मांग का इलाज भागलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

गुरुवार सुबह की है घटना

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में विवाद था। इस विवाद के तार भूमि विवाद से भी जुड़ रहे हैं। विवाद की वजह पारिवारिक कारण भी हो सकता है। अटकलें इसलिए भी लग रही हैं क्योंकि अब तक न तो प्रशासन और न ही परिवार ने इस गोलीबारी की वजह के बारे में कुछ बताया है। गोलबारी की यह घटना गुरुवार सुबह छह से सात बजे के बीच की बताई जा रही है।

घटना के वक्त दोनों भाई घर में थे

घटना के वक्त दोनों भाई घर में मौजूद थे। गोली किस हथियार से चलाई गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। कुछ देर में पुलिस इस गोलीकांड के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। यह विवाद क्यों हुआ, इस पर पुलिस का बयान आ सकता है।

नल को लेकर झगड़ा हुआ-एसपी

एसपी ने बताया, 'आज सुबह 7.30 बजे हमें सूचना मिली कि जगतपुर गांव में दो भाइयों ने एक-दूसरे को गोली मार दी है। गोलीबारी की इस घटना में एक भाई की मौत अस्पताल में हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मृत युवक का पोस्टमार्टम हो रहा है। शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि दोनों व्यक्तियों के बीच नल को लेकर झगड़ा हुआ। यह इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। दोनों की पहचान विश्वजीत एवं जयजीत के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही तुरंत कदम उठाया गया। लोगों के बया दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी मिली हैं कि दोनों व्यक्ति केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article