सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद घायल, सिर पर आई चोट, काफिले की तीन गाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट

Jitin Prasad Accident News: सड़क पर गड्ढा आ जाने से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में जितिन प्रसाद, उनके निजी सचिव और रसोईये को चोट आई है।

Jitin Prasad Accident News: केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके काफिले की तीन गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में जितिन प्रसाद, उनके निजी सचिव और रसोईया घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जितिन प्रसाद के सिर में मामूली चोट आई है।

Jitin Prasad Accident

हादसा उस वक्त हुआ, जब शनिवार को राज्यमंत्री का काफिला मझोला जा रहा था। इस दौरान सड़क पर गड्ढा आने के कारण एस्कॉर्ट ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे चल रहीं तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

End of Feed