केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु बोले, यूपीएससी के जरिए नियुक्त कई अधिकारी डकैत हैं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 10, 2023, 07:55 AM IST

केंद्रीय मंत्री को विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा किए गए एक वीडियो में विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के जरिए नियुक्त कई अधिकारी डकैत हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री टुडु ने शनिवार को बोलेश्वर जिले के बलियापाल में एक सरकारी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक सभा को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की।

Bishweshar Tudu

केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने विवाद खड़ा कर दिया

क्या-क्या कहा टुडु ने

उन्हें विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट पर साझा किए गए एक वीडियो में विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है। टुडु ने कहा, मुझे लगता था कि जिन्हें यूपीएससी के माध्यम से नियुक्त किया जाता है, वे सबसे अधिक जानकार व्यक्ति होते हैं और हमेशा उच्च पदों पर आसीन होते हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि जो लोग वहां से उत्तीर्ण हुए हैं उनमें से ज्यादातर डकैत हैं। मैं 100 फीसदी (अधिकारियों के बारे में ऐसा) नहीं कहता, लेकिन उनमें से कई डकैत हैं।

End of Feed