देश

Akola : अकोला में भीषण हादसा, टीन शेड पर पेड़ गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2023, 07:18 AM IST

Akola : शेड में दबे लोगों के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव में हुआ। कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय टीन शेड के नीचे करीब 40 लोग एकत्र थे।

Image

अकोला में टीन शेड पर पेड़ गिरा।

Photo : ANI

Akola : महाराष्ट्र के अकोला में रविवार शाम भीषण हादसा हुआ। यहां के पारस गांव में बरसात के बाद एक टीन शेड पर नीम का पुराना पेड़ गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। लोग मंदिर के पास एक धार्मिक समारोह के लिए जमा हुए थे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम से अकोला में मौसम खराब था। तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही थी। यही कारण है कि नीम का विशालकाय पेड़ मंदिर परिसर में बने शेड पर गिर गया।

बालापुर तहसील के पारस गांव में हुआ हादसा

शेड में दबे लोगों के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा अकोला जिले की बालापुर तहसील के पारस गांव में हुआ। कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय टीन शेड के नीचे करीब 40 लोग एकत्र थे।

डिप्टी सीएम ने शोक जताया

जिलाधिकारी ने कहा, 'शेड के नीचे करीब 40 लोग जुटे थे इनमें से 36 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में पहले चार लोगों की मौत हुई। फिर मौत का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।' इस हादसे पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने अपनी शोक संवेदना जाहिर की।

पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ऐसे लोग जिन्हें हल्की चोटें आई हैं उनका उपचार बालापुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीएम राहत कोष एवं राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article