राहुल गांधी डांसर हैं, उनको डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए- ये क्या बोल गए अश्विनी चौबे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 01:01 PM IST

Ashwini Choubey Controversial Statement: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को डांसर बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए तो प्रधानमंत्री रात दिन लगे रहते हैं। अब राहुल गांधी को दूध-भात खिलाओ और डांस कराने के लिए ले जाओ। बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार को भी कोसा।

Ashwini Choubey On Rahul Gandhi: केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल को डांसर बताया है और ये सलाह दी है कि उन्हें अब डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए।

Ashwini Choubey, Rahul Gandhi, Dancer

राहुल गांधी को मोदी के मंत्री ने बताया डांसर।

राहुल गांधी की लेह यात्रा पर अश्विनी चौबे की जुबान फिसली

मोदी कैबिनेट में मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे राहुल गांधी पर कहा है कि 'यह डांसर हैं, वो लेह में जाकर डांस भी कर रहे हैं। डांस पार्टी वाले अपने यहां भर्ती कर ले इनको। राहुल गांधी को किसानों से क्या मतलब है जो किसानों को मटर के बदले दाल बोलता है, जो मिर्च को मूली बोलता है, उनको किसानों से क्या लेना- देना। किसानों के लिए तो प्रधानमंत्री जी रात दिन लगे रहते हैं। अब राहुल गांधी को दूध - भात खिलाओ और डांस कराने के लिए ले जाओ।'

End of Feed